महिला किसी भी स्थिति में घायल गार्डों को अस्पताल लेकर जाने का तैयार नहीं थी। वहां मौजूद लोगों ने जब कहा कि कैसी महिला है? क्या आपमें मानवीयता नहीं है? इस पर महिला कहती सुनाई देती है, तुमलोग ही क्यों नहीं लेकर जाते हो? महिला ने आगे कहा कि केवल बड़ी-बड़ी बात करने के लिए यहां जमा हो गए हो। अगर इनकी इतनी ही फिक्र है तो अस्पताल लेकर जाओ। इसके बाद लोगों ने महिला को खूब सुनाना शुरू कर दिया।
दूसरी महिला को कराती रही शांत
एक महिला आगे बढ़कर लोगों से बहस कर रही थी। उन्हें जवाब दे रही थी। इसी बीच दूसरी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वह मौके पर जुटे लोगों को बीच में दखल नहीं देने की बात कर रही थी। लोगों ने जब उसके खिलाफ बोलना शुरू किया तो वह शट-अप चिल्लाना शुरू कर दी। इसके बाद आगे बढ़कर बहस कर रही महिला ने दूसरी महिला को शांत रहने के लिए कहना शुरू कर दिया। वह लोगों से खुद निपटने की बात करती दिखी। अब यह मामला खासी चर्चा में आ गया है।
संचार न्यूज़ सबसे अच्छी समाचार वेबसाइट है जो कई क्षेत्रों से समाचार प्रदान करती है। हम उपयोगकर्ता की रुचि के अनुसार इस तरह की खबरों को अलग करने के लिए समाचार श्रृंखला प्रदर्शित कर रहे हैं।
Contact Us : sancharnews.in@gmail.com
© 2023 all rights reserved with संचार न्यूज़ designed by Sorit Chaudhary